कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने होटल में लगी आग से क्षतिग्रस्त भवनों का किया स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल नगर अंतर्गत चीना बाबा मंदिर के निकट शिशु मंदिर स्कूल व दीना होटल में लगी आग से क्षतिग्रस्त भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद नैना देवी मंदिर परिसर में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों, गेट निर्माण टाइल्स सड़क डामरीकरण और दुकानों आदि के निर्माण के साथ उनका हैंड ओवर करने आदि का निरीक्षण करने के पश्चात क्षतिग्रस्त माल रोड और लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही बिड़ला मार्ग व सुनोव्यू मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

विगत दिवस शिशु मंदिर स्कूल, नैनीताल में आग लग जाने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया है जिस कारण वहां अध्यनरत 120 विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए अल्टरनेट व्यवस्था हेतु नवीन भवन का चयन किया जा रहा है।

अग्निकांड में स्कूल के साथ एक अन्य भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। अग्निकांड के कारणों की जांच हेतु कमेटी गठित कर दी गई है। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि जो भी संभव पूरा सहयोग करेंगे और सरकार की तरफ से जो भी राहत राशि देय है वह उपलब्ध कराई जाएगी।

आगजनी के दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। तदोपरांत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मानस खंड मंदिर माला के अंतर्गत नैना देवी मंदिर के सौंदर्य करण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। नैना देवी मंदिर परिसर के निकट भोटिया मार्केट स्थापित किए जाने हेतु दुकानें, मार्ग सुदृढ़ीकरण, दीवार शिफ्टिंग, मुख्य द्वार, लाइटिंग और फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है जो अधिकांश पूरा हो गया है।

कुमाऊं आयुक्त ने अवशेष कार्यों को एक माह में पूर्ण करने और कार्यों को उच्च गुणवत्तायुक्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। विगत माह नैनीताल स्थित माल रोड क्षतिग्रस्त हो गया था जिसका लोक निर्माण विभाग द्वारा उपचारात्मक कार्य किया जा रहा है, का भी कुमाऊं आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग से कार्य प्रगति की जानकारी ली और उन्हें निर्देशित भी किया कि कार्य समय पर पूर्ण हो और उसकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके बाद कुमाऊं आयुक्त ने बिड़ला रोड व स्नो व्यू मार्ग का भी निरीक्षण किया। यहां गड्ढा युक्त सड़क को तुरंत गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए और शीघ्र इसका निर्माण करने के लिए कहा। बिड़ला मार्ग निरीक्षण के दौरान मार्ग के निकट निर्माणाधीन भवनों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

कुमाऊं आयुक्त ने सचिव प्राधिकरण और संबंधित अभियंता को भवन निर्माण की स्वीकृति और अवैध भवन निर्माण के विरुद्ध की गई कार्यवाही आदि संबंधित अभिलेखों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, उपजिलाधिकारी नैनीताल, जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल, नगर पालिका ईओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन