31st व नव वर्ष हेतु हल्द्वानी शहर का यातायात रहेगा डायवर्जन

हल्द्वानी। 31st व नव वर्ष मनाने हेतु आने वाले पर्यटकों, आमजनमानस एवं समस्त वाहन चालकों जिन्हें नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा इत्यादि स्थलों की यात्रा करनी है उनके वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान-

बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड- रूद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य शेष वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

बाजपुर / रामनगर/कालाढुंगी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम एवं अल्मोडा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाइडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

दिनांक 31.12.2024 और दिनांक 01.01.2025 को भीमताल, भवाली, कैंची धाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक/वाहन चालक वाया ज्योलिकोट भवाली मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे और कैंची धाम से भवाली से भीमताल होकर वापस मैदानी क्षेत्र की यात्रा करेंगे।

यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में समस्त पर्यटक/वाहन चालक अपने वाहनों को गोलापार / काठगोदाम क्षेत्र में पार्क कर शटल सेवा द्वारा आगे की यात्रा करेंगे।

दिनांक 31.12.2024 को समय 09:00 बजे से दिनांक 01.01.2025 को समय 22:00 बजे तक यात्रा रूट में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश/आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। यात्रा रूट में यातायात का दबाव को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

भवाली/भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर रुद्रपुर, बरेली, किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटैक्स/ हाइडिल तिराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल से लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नम्बर-1 बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम एवं अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन