सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, सघन चेकिंग चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्यवाही के एसएसपी नैनीताल ने दिए निर्देश

हल्द्वानी। दिनांक 10.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज दिनाक- 08-12-2025 को SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस अधिकारियों संग अहम मीटिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करते हुए निम्न निर्देश दिए गए।

  • संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेटिंग की जाएगी।
  • बनभूलपुरा की लोकल आईडी न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • बनभूलपुरा तथा हल्द्वानी क्षेत्र में आज से ही BDS द्वारा चैकिंग की जाएगी।
  • संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही की जाएगी।
  • पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
  • दिनांक 09.12.2025 को बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
  • यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं डायवर्सन प्लांट समय से जारी करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया में भी पुलिस की पैनी नजर-

नैनीताल पुलिस हर मोर्चे पर तैयार है, फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र बनाए हुए है। किसी भी प्रकार से भ्रामक सूचना फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रचारित करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश