ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड—संकल्प भी मजबूत, कार्रवाई भी तेज

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में आई0जी0 कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 05/6 दिसम्बर 2025 की रात्रि को कुमाऊँ परिक्षेत्र SOTF टीम द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार किया गया।

संयुक्त टीम की सटीक कार्यवाही-आईजी कुमाऊँ मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, व कोतवाली बाजपुर पुलिस की संयुक्त चैकिंग के दौरान थाना बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत सुल्तानपुर पट्टी, होली चौक, मस्जिद के पास स्थित मोमीन मेडिकल स्टोर पहुँची, जहाँ दुकानदार काशिम अली द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।

दुकान की चैकिंग में काउंटर से SPAS PROXYMIN PLUS के अवैध कैप्सूल मिले, जिनके संबंध में मेडिकल स्टोर स्वामी कोई वैध बिल/लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशीली दवाएँ अवैध रूप से बेचता है तथा बड़ी मात्रा में दवाएँ उसने घर पर छुपा रखी हैं। उसी के बयान पर टीम द्वारा घटना स्थल से निकट आदर्श नगर, वार्ड–07, चूना भट्टी के पास स्थित उसके घर (काशिम अली का मकान) पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान उसका पुत्र मौ० उवेश दो सूटकेस लेकर छत की ओर भागते हुए पकड़ा गया। दोनों सूटकेसों एवं घर के अंदर एक बंद कमरे, अलमारी व बैड से भारी मात्रा में नशीली व मनःप्रभावी दवाएँ बरामद की गईं।

बरामद नशीली दवाओं का विवरण-

  1. SPAS PROXYMIN PLUS – 11,056 कैप्सूल
  2. PROXIMO SPAS – 2,640 कैप्सूल
  3. PATMOL–SPAS – 10,200 कैप्सूल कुल कैप्सूल = 23,896
  4. ALPRAZOLAM TABLETS I.P. 0.50 mg

कुल 2,400 टेबलेट गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. काशिम अली पुत्र शौकत अली निवासी आदर्श नगर वार्ड नम्बर-7, चूनाभट् टी के पास सुल्तानपुर पट्टी बाजपूर ऊधमसिंहनगर।
  2. मौ0 उवेश पुत्र काशिम निवासी उपरोक्त।

पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका काशिम उपरोक्त ने बताया कि मुझे यह दवाई ठाकुरद्वारा से एक लडका हमें लाकर देता है जिसका नाम मुझे याद नहीं ।

कड़ी कानूनी कार्रवाई-आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बाजपुर में NDPS Act, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संयुक्त टीम का विवरण-

  • औषधि नियंत्रक विभाग-
  • वरिष्ठ औषधि निरीक्षक – नीरज कुमार
  • औषधि निरीक्षक – निधि शर्मा
  • टीम प्रभारी सहित ऑपरेशन यूनिट

कोतवाली बाजपुर पुलिस-

उ0नि0 कैलाश चन्द्र नगरकोटी

उ0नि0 दीपक बिष्ट

का0 बलवन्त सिंह

का0 अर्जुन नग्नयाल।

आईजी कुमायूँ का सख्त संदेश- “कुमाऊँ पुलिस का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है-

नशे के हर स्रोत और सप्लाई चैन को जड़से खत्म करना।किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जन-सहभागिता, निरंतर चेकिंग और मुखबिर तंत्र की मजबूती के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नशाखोरी का हर अवैध व्यापार पूरी तरह समाप्त हो।यह कार्रवाई सतत अभियान का एक हिस्सा है — ऐसी कार्यवाहियाँ आगे भी जारी रहेंगी।”

    Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

    Related Posts

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 10 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन