संविधान दिवस पर कांग्रेस ने मनाया ‘संविधान बचाओ दिवस’, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

हल्द्वानी। संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर की तरह हल्द्वानी में भी “संविधान बचाओ दिवस” धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबेडकर पार्क, दमुवाढूंगा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि संविधान ने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक पहचान दी है, और वर्तमान समय में इसकी मूल भावना की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए देशभर में जनआंदोलन खड़ा कर रही है, ताकि नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें।

उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान की आत्मा अभूतपूर्व चुनौतियों से गुजर रही है। चुनावी प्रक्रिया में “वोट चोरी”, लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और संदिग्ध “SIR” आधारित गतिविधियों के माध्यम से संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे प्रयास न केवल संवैधानिक नैतिकता पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे को भी गंभीर रूप से कमजोर कर रहे हैं।

कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिससे नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को लेकर जागरूकता बढ़े। इसके अतिरिक्त, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप, चुनावी हेरफेर और संस्थागत दुरुपयोग जैसे गंभीर विषयों पर भी खुलकर चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों, ब्लॉक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी जनजागरूकता कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे यह अभियान और अधिक प्रभावी तथा व्यापक रूप ले सके।

अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश लाल वैध, पार्षद मुकुल बलुटिया, जगदीश भारती, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, विनोद कुमार पिन्नू, लाल सिंह पवार, एडवोकेट रंजीत डसीला, प्रदीप बिष्ट, चंदन भाकुनी, संजय जोशी, बृजेश कुमार, शोभित आर्य, रमेश लाल, योगेंद्र पाठक, मोहित दुर्गापाल, सुनील कुमार, बंटू, रहमान, कुंदन बिष्ट, मनोहर सांगूड़ी, सौरव अरोरा, तरुण कुमार, निपुण देवरिया, मयंक कुमार, हरप्रीत सिंह, अजय जोशी, दीवान सिंह मेहरा, तुषार, राजेंद्र बिष्ट, देबु भाई, नवल पांडे, मोहित, मनाली, मयंक पंत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन