शिप्रा नदी तट पर स्वच्छता अभियान से मनाया गया उत्तराखण्ड का रजत जयंती स्थापना दिवस

नैनीताल। सदाजलवाही शिप्रा नदी जहाँ एक ओर नैनीताल जनपद के पर्वतीय क्षेत्र की जीवनदायिनी है वहीं यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक भी है। यही कारण है कि उत्तराखण्ड राज्य की 25वीं वर्षगांठ “रजत जयंती” के उपलक्ष्य में” नदी उत्सव कार्यक्रम” के अंतर्गत आज जनपद नैनीताल में शिप्रा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में वृहद् स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

यह अभियान सारा, नैनीताल एवं नगर पालिका परिषद, भवाली के सौजन्य से जिला प्रशासन, नैनीताल द्वारा आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि सारा स्प्रिंग एण्ड रिवर रिज्युविनेशन ऑथोरिटी (SARRA) के अंतर्गत शिप्रा नदी को एक जनपद-एक नदी” योजना के अंतर्गत भी अंगीकृत किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अनामिका सिंह तथा जिला विकास अधिकारी, नैनीताल गोपाल गिरि गोस्वामी के दिशा निर्देशन में यह अभियान ग्यारह सेक्टरों में विभाजित कर सम्पन्न कराया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

इस कार्यक्रम के समग्र नियोजन एवं निष्पादन कार्य हेतु उप निदेशक, जलागम डा0 एस0के0 उपाध्याय, मुख्य नोडल अधिकारी की भूमिका में रहे। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नदी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 09:00 से अपरान्ह 2:00 बजे तक शिप्रा नदी पर चिह्नित स्थानों (जैसे- घोड़ाखाल रोड़, भवाली मुख्य बाजार, रामगढ़ रोड़, श्यामखेत चाय बागान, शमशान घाट, रानिखेत रोड, भवाली, के ची धाम, निगलाट, रातीघाट, रामगाढ़) आदि स्थानों पर विशेष सफाई अभियान संचालित किए गए।

इस अभियान में नगर पालिका, ग्राम पंचायतों, स्वजल, जल निगम, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, पर्यटन, जल संस्थान, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उक्त स्वच्छता अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भवाली, समस्त कार्यालय अनुभाग नगर पालिका परिषद भवाली, समस्त पर्यावरण मित्र नगर पालिका परिषद भवाली तथा अन्य विभागों (शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, स्वस्थ विभाग) के अधिकारी/कर्मचारी भी सम्मिलित रहें। सभी ने उत्साह सहित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जिला प्रशासन के कुशल निर्देशन एवं सारा (SARRA) के तत्वाधान में संचालित यह स्वच्छता अभियान जनसहभागिता, पर्यावरण चेतना और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

इस स्वच्छता अभियान के सारथी रहे अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, भवाली द्वारा अवगत कराया गया कि शिप्रा नदी की सफ़ाई के दौरान विभिन्न दलों तथा जनमानस के सहयोग द्वारा मुख्य मार्ग पर 9.90 कुंतल कचरा एकत्रित किया गया जहां से उस कचरे को नगर पालिका के वाहनों द्वारा उठवाया गया।

उत्तराखण्ड की रजत जयंती पर यह स्वच्छता अभियान जनसहभागिता और पर्यावरण चेतना का प्रेरणादायक उदाहरण है। यह अभियान शिप्रा नदी को श्रद्धा के साथ जोड़ते हुए जन सहयोग आधारित सांझा उत्तरदायित्व के दृष्टिकोण को प्रोत्सा हित करता है। हिमालयी पारिस्थितिकी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत ऐसे कार्यक्रम जन स्तर पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रयासों को सशक्त आधार प्रदान करते हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन