दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावट को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

नैनीताल। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में खाद्य सामग्री में मिलावट को रोकने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि जिलेभर में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर आमजन के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे बाजारों, मिठाई की दुकानों, डेयरी उत्पादों की इकाइयों व थोक विक्रेताओं की नियमित जांच करें। विशेष रूप से दूध, दही, पनीर, खोया एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जाएं।

इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न चेकपोस्टों पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सक्रिय हैं, जो बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति मिलावटी वस्तुओं की खरीद से नुकसान न झेले।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश