रजत जयंती वर्ष पर 1 से 9 नवम्बर तक मनाया जाएगा राज्य स्थापना सप्ताह

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 1 नवम्बर से 9 नवम्बर 2025 तक जिले में विविध जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि रजत जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से नदी स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्याएं, क्विज, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्रैकिंग, स्वच्छता अभियान, पेयजल टैंकों व स्रोतों की विशेष सफाई, बायर-सेलर मीट, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा व तैयारी समय पर पूर्ण करें ताकि समारोह भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि 7, 8 एवं 9 नवम्बर को नैनीताल जिला मुख्यालय में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोक संस्कृति और कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंदा फर्त्याल, उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल…

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा