अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा 11 अक्टुबर 2025 को “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ” के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय मे स्थिति राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ विद्यालय मे विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानाचार्य तारा बोहरा द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल का स्वागत अभिनंदन किया गया।

शिविर मे सचिव द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर बताया गया कि बालिकाओं को समानता का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 तक में दिया गया है। ये अनुच्छेद कानून के समक्ष समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांतों को समाहित करते हैं। अनुच्छेद 14: विधि के समक्ष समानता का अधिकार देता है।

अनुच्छेद 16: सार्वजनिक रोजगार के मामलों में अवसर की समानता की गारंटी देता है। अनुच्छेद 17: अस्पृश्यता (छुआछूत) को समाप्त करता है।अनुच्छेद 18: उपाधियों का अंत करता है (सेना या शिक्षा से संबंधित उपाधियों को छोड़कर)।

शिविर मे घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, किशोरावस्था मे जिज्ञासा वस भाग जाने और पोस्को एक्ट पर बल देते हुए विस्तारक पूर्ण जानकारी दी गई, शिविर मे रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या द्वारा बालिका दिवस के बारे मे विस्तार पूर्ण जानकारी देते हुए बताया की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देता है और लड़कियों व लड़कों के बीच व्याप्त लैंगिक असमानताओं को उजागर करता है।

दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली समस्याओं, जैसे भेदभाव और हिंसा पर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस बालिकाओं को सुरक्षित व स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त करने की आवश्यकता पर बल देता है।

शिविर के अंतिम सत्र में प्रधानाचार्य द्वारा विधिक जानकारियां को महत्वपूर्ण बताते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया गया, उक्त शिविर मे यशवंत कुमार, जितेंद्र बिष्ट, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन