काठगोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल से गिरकर गार्ड की माैत

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल रोड स्थित टेड़ी पुलिया के पास एक कांप्लेक्स में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में गिरकर माैत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है पूरे मामले में अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। रविवार सुबह किसी ने उसका शव देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बताया जा रहा है कि रैतीखान रामगढ़ निवासी चंद्रशेखर पांडे (58) सुरक्षा गार्ड के तौर पर टेड़ी पुलिया स्थित एक कांप्लेक्स में काम करते थे। रविवार सुबह वह दूसरी मंजिल से गिर गए। उनका शव कांप्लेक्स के भूतल में पड़ा मिला। उनके मुंह से खून निकला था। लोग उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर पत्नी और बेटा-बेटी के साथ धानमिल डहरिया के पास किराये के कमरे में रहते थे।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे की बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश