मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक सम्पन्न

हल्द्वानी। जिला उद्योग सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी (सी॰डी॰ओ), अनामिका, की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

सी॰डी॰ओ ने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही कर निर्धारित अवधि में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे लो॰नि॰वि, सिंचाई, जल संस्थान और खान विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया।

बैठक में सी॰डी॰ओ ने बजूनियाहल्दू-पतलिया से कोटाबाग तक वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की लंबित कार्यवाही पर अधिशासी अभियंता लो॰नि॰वि रामनगर को एक सप्ताह में आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को डी॰पी॰आर भेजने और महाप्रबंधक उद्योग को इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सूर्यागांव-सातताल मोटर मार्ग की डी॰पी॰आर पर लंबित आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति पर भी सख़्त निर्देश दिए गए।

साथ ही कोटाबाग क्षेत्र में 33 केवीए विद्युत उपसंस्थान निर्माण के लिए सीडीओ ने यूपीसीएल, राजस्व और उपजिलाधिकारी इंडस्ट्रीज को एक सप्ताह के भीतर संयुक्त निरीक्षण कर भूमि चिन्हांकन पूरा करने के निर्देश दिये। ग्राम चिल्किया (बेलजुड़ी) मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव चार माह से शासन में लंबित रहने और ग्राम उदयपूरी चोपड़ा (कालाढूगी) में 2 किमी सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क कार्य अक्टूबर माह से पूर्व प्रारम्भ कर हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

इसके उपरांत जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई। सी॰डी॰ओ ने स्वरोजगार से संबंधित विभागों को अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचना चाहिए।

सी॰डी॰ओ ने बैंकों को भी निर्देश दिये कि स्वरोजगार हेतु आने वाले आवेदनों को लंबित न रखा जाए और सभी आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर तीन व्यक्तियों को शिल्प अवार्ड तथा 25 उद्यमियों को स्टार्टअप इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग पल्लवी गुप्ता, प्रबंधक उद्योग रॉबिन सिंह, अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर आर.सी. बिन्जोला, संयुक्त सचिव मलय त्रिपाठी सहित उद्योग बंधु एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण