कर अपवंचन की रोकथाम हेतु राज्य कर विभाग की विशेष जांच, टेस्ट खरीद के बाद कई गड़बड़ियां उजागर

हल्द्वानी। आयुक्त राज्य कर उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में तथा अपर आयुक्त, राज्य कर, कुमाऊँ जोन रुद्रपुर राकेश वर्मा एवं संयुक्त आयुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, एसएसटी हल्द्वानी के निर्देश में विशेष अनुसंधान इकाई (राज्य कर) हल्द्वानी द्वारा दिनांक 26/09/2025 को लेन संख्या 1, मंगलपड़ाव स्थित फर्म की जांच एवं संदर्भित कार्रवाई की गयी।

कार्रवाई के लिए फर्म की जांच के दौरान इस फर्म का विश्लेषण करने पर विगत वर्षों के विवरणों की जांच की गयी, जहां यह पाया गया कि फर्म लंबे समय से सही तरीके से जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही थी।

साथ ही छोटे एवं मिनी वाहनों से सिन गुड्स (जैसे बोरी, तम्बाकू, इत्यादि सामान) का अन्य व्यापारियों तक पहुंचाया जा रहा था। इस पर संदेह होने पर जीएसटी विभाग द्वारा अनेक टेस्ट परचेज कर सत्यापन किया गया और जीएसटी पोर्टल पर दी गई सूचना की पुष्टि की गई।

जांच में पाया गया कि फर्म द्वारा बिना बिल और बिना जीएसटी के सिन गुड्स जैसे तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट इत्यादि की मात्रा में मोटी-बिक्री की जा रही थी।

जांच के दौरान राज्य कर विभाग की टीम द्वारा 9 लाख से अधिक राशि का सिन गुड्स स्टॉक प्राप्त हुआ। इसी क्रम में जीएसटी की टीम द्वारा 7 लाख की कर धाराशायी कैश के रूप में जमा कराए गए। उक्त व्यापारी स्थल से प्राप्त स्टॉक और प्रपत्र के अनुसार जीएसटी विभाग की जांच गतिमान है।

साथ ही व्यापारी को भविष्य में जीएसटी एक्ट के अनुपालन एवं नियमित व्यापार करने के लिए जानकारी भी दी गई।

उपायुक्त हेमलता शुक्ला द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त फर्म जो कि कर अपवंचन में लिप्त है, के विरुद्ध छानबीन जारी रहेगी और अन्य सिन गुड्स व्यापारियों की सूचना एकत्रित करते हुए भी जांच की जा रही है।

जांच टीम में उपायुक्त हेमलता शुक्ला, सहायक आयुक्त दीपक कुमार, सहायक आयुक्त सूरज सिंह एवं राज्य कर अधिकारी राम टम्टा, आशीष अग्रवाल शामिल रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन