हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत सभी थाना प्रभारी/SOG को नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में SOG प्रभारी व थानाध्यक्ष मुखानी पुलिस टीम द्वारा चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 25/09/2025 को अतिथि रेस्टोरेंट के सामने, सड़क किनारे, नंदपुर लामाचौड़ थाना मुखानी क्षेत्र में दबिश देकर नीरज कुमार पुत्र फिरोज राम निवासी फतेहपुर गुजरोड़ा थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष को 353 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त के विरुद्ध खाना मुखानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम-
- राजेश जोशी, प्रभारी एसओजी
- उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
- कांस्टेबल परविंदर राणा
- कांस्टेबल अरुण राठौर एसओजी
- का0 सन्तोष एसओजी
- का0 भूपेंद्र जेठा एसओजी





