कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने यह विशेष दिन हल्द्वानी बरेली रोड मोतीनगर हाथीखाल स्थित कुष्ठ आश्रम के निवासियों के बीच मनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और वस्त्र वितरित किए। इस दौरान आश्रम के बच्चों और रोगियों के चेहरों पर खासा उत्साह देखने को मिला।

आयुक्त दीपक रावत ने आश्रम में रह रही 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। निवासियों ने आश्रम भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। वहीं, एक व्यक्ति द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग पर आयुक्त ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति का कार्ड शीघ्र बनाया जाए।

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि आश्रम में रहने वाले सभी लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुमाऊं आयुक्त रावत ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। आश्रमवासियों ने भी आयुक्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश