कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी तहसील का किया निरीक्षण, लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने आज हल्द्वानी तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्देश हैं कि तहसील, सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जैसे कार्यालय ऐसे हैं जहां आम जनता का रोजाना संपर्क होता है। इनकी समय-समय पर जांच आवश्यक है और प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। इस क्रम में यह निरीक्षण किया गया।”

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तहसील परिसर की सफाई, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, शौचालयों की नियमित सफाई और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पार्किंग क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

गत वर्ष से लंबित प्रकरणों सहित इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक कुल 7000 प्रकरण तहसील में दर्ज हैं, जिनमें से 1044 लंबित हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि पुराने मामलों की सुनवाई में लंबी तिथियां न दी जाए और तीन साल से अधिक पुराने मामलों को अगले तीन माह में निस्तारित किया जाए।

आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सुपरवाइजर कानूनगो (एस॰के) द्वारा धारा 143 से संबंधित अभिलेख अपने घर पर रखी गई थीं। आयुक्त स्वयं उनके घर पहुंचे और फाइलों की जांच की। उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कानूनगो के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया कि सभी फाइलों की जांच की जाए और इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।

इसके अलावा, तहसील में दाखिल-खारिज और नोटशीट संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। कुछ मामलों में नोटशीट में वर्तमान स्थिति और कार्यवाही का विवरण नहीं लिखा गया था। इन मामलों में भी निर्देश दिए गए कि संबंधित आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए।

साथ ही यह जानकारी मिली कि इस वर्ष अब तक ₹3.45 करोड़ की वसूली हो चुकी है और ₹4.99 करोड़ की वसूली अभी और होनी है। आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि वसूली मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए।

अंततः आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी तहसील में व्यवस्थाओं और प्रक्रिया सुधार के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी। सभी अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनता को सुचारु और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के समय सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन