कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने सोमवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा।

आयुक्त ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां होने वाले मैच बेहद रोमांचक होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं खिलाड़ी प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मिनी स्टेडियम हल्द्वानी के सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को और विकसित एवं आधुनिक बनाने का कार्य भी निरंतर जारी है ताकि भविष्य में यहां बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके।

आयुक्त ने कहा कि स्टेडियम में खेल की गतिविधियां लगातार चलती रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में आयोजित नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों ने अहम मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

खिलाड़ियों से रूबरू होने के उपरांत आयुक्त ने कहा कि छात्रावास में रहने के दौरान यदि किसी खिलाड़ी को कोई परेशानी होती है तो उसे अवश्य सूचित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रावास में खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

आज के मैच में बालक वर्ग में-

• देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी जनपद को 4–0 से पराजित किया।

• स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4–2 से हराया।

• जनपद नैनीताल ने पौड़ी जनपद को 2–0 से मात दी।

बालिका वर्ग में —

• जनपद पिथौरागढ़ ने जिला देहरादून को 9–0 से हराया।

• नैनीताल ने उधम सिंह नगर को 4–0 से पराजित किया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह सहित दिनेश कुमार, सरेश गोस्वामी, त्रिभुवन, अमित कांडपाल, रजत चौहान, भूपेश जोशी, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन