नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में शिविरों का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 15 और 20 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। दोनों वार्डों में यह शिविर पार्षद कार्यालय हल्द्वानी में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए गए।

इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत तथा सामूहिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

शिविरों के दौरान नागरिकों द्वारा मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गई। अधिकारियों ने इनमें से शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शिविर में आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत कुल 49 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। शिविर में पूर्ति विभाग से जुड़े कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़े जाने संबंधी प्रार्थनापत्र सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त यूसीसी के 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए एवं 02 स्ट्रीट लाइट सही कराए जाने के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

जन सुविधा शिविर में नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी. के. भट्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड संख्या 15 के पार्षद सलमान सिद्दीकी तथा वार्ड संख्या 20 की पार्षद श्री हेमंत शर्मा उपस्थित रहे। उक्त आयोजित जन सुविधा शिविर में संबंधित पार्षदों ने जिला प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

जन सुविधा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके वार्ड क्षेत्र में ही संपूर्ण नागरिक सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जहां आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी जैसी सेवाओं के साथ-साथ नगर निगम एवं पूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सहज और सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। इन शिविरों का उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर-पास ही मिल सके एवं योजनाओं का सीधा लाभ सरल एवं सहज तरीके से हर नागरिक तक पहुंच सके।

अगला जन सुविधा शिविर कल दिनांक 12 सितम्बर 2025 को वार्ड 17 हीरानगर गोलज्यू मंदिर में एवं वार्ड 18 पार्षद कार्यालय भोलानाथ गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन