पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर नैनीताल स्थित पंत पार्क में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नैनीताल। नैनीताल स्थित पंत पार्क में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्वांजलि अर्पित करने के साथ हुई,कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री बहुगुणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रसस्ती पत्र और शॉल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संबोधन में कहा कि वीर भूमि, देव भूमि के साथ देश निर्माण की भूमि है उत्तराखंड।

इस दौरान उन्होंर पं. पंत के जीवन और उनके द्वारा किए गए अद्वितीय योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पं. पंत की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, उनके प्रशासनिक कुशलता और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों की सराहना की।

कहा कि पं०गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जीवन देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और सामाजिक उत्थान की मिसाल है। उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके कार्यों और सिद्धांतों ने न केवल उस समय की राजनीति को आकार दिया, बल्कि आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

उन्होंने कहा की इस जयंती के अवसर पर, हम सभी पंडित बल्लभ पंडित जी की जीवन-यात्रा से प्रेरणा लें और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक सजगता और निष्ठा के साथ निभाएं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सही मार्ग पर चलकर हम समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्रमवाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्या,पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, संयोजक पूरन मेहरा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण