हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शनिवार अपराहन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय के द्वारा सरस मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ( EVM-VVPAT) वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया तथा आवश्यक जानकारी अधिकारियों से ली।
निरिक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, नीरज शाह, तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बहुजन समाज पार्टी से गजेंद्र पाल, आप पार्टी से जीतेन्द्र कुमार एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रमोद कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।





