जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक संपन्न, पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक शनिवार को नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक राय द्वारा की गई।बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा परिषद के संगठनात्मक ढांचे, दायित्वों एवं पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया।

अपर जिलाधिकारी ने प्रत्येक बिंदु की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर कराया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की पेंशन संबंधी मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला लीड बैंक अधिकारी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा सैनिक कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी भी दी गई।

बैठक में राजस्व, समाज कल्याण, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, कोषागार, पूर्ति, सेवायोजन, लीड बैंक, पुलिस, स्टेशन कमाण्डर सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।

बैठक में मौजूद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल(अ. प्रा.) रमेश सिंह, के०एन० गोस्वामी, उपजिलाधिकारी धारी, सीओ नितिन लोहनी, मनीषा मारकांना तहसीलदार रामनगर, अमित बाजपेयी लीड बैंक अधिकारी रोबिन सिंह, पूर्व सैनिक कर्नल सुरेश कुमार जोशी(शौर्च चक्र, सेना मेडल)अ०प्रा, जिला उपाध्यक्ष, जिला सैनिक परिषद स्टेशन, समस्त ब्लाक प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश