एसपी सिटी हल्द्वानी ने क्रिसमस ,नववर्ष एवं 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर होटल व्यवसायियों के साथ की गोष्ठी

हल्द्वानी। आज दिनांक 24.12.2024 को प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में क्रिसमस ,नव वर्ष एवं 38 वें राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत स्थिल होटल व्यवसायियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान नगर हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त होटल मालिक/प्रबन्धकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें क्रिसमस ,नव वर्ष एवं 38 वें राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने निम्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर सुझाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निर्देश दिये गये ।

• उपस्थित होटल व्यवसायियों द्वारा बताया गया कि रोडवेज स्टेशन के आस-पास के क्षेत्र में लगने वाले फड़/ठेली आदि को हटाया जाना आवश्यक है, जिसके कि बाहर से आने-जाने वाले वाहनों का सुचारु संचालन हो।

• सभी होटल व्यवसायी अपने- अपने होटल में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति सत्यापन अनिवार्य रुप से करायेगें ।

• यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर लगायें ।

• 38 वें राष्ट्रीय खेल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित होगें जिनकी सुरक्षा के दृष्टिगत होटलों में उच्च गुणवत्ता व नाईट विजन के कैमरे लगाये जाएं।

• होटल में कार्य करने वाले कर्मियों की अच्छी तर ब्रीफ करें किसी के साथ अभद्रता न करें, शालीनता का व्यवहार रखें।

• होटल में पर्याप्त फायर सैफ्टी उपकरण, बिजली पानी, पार्किंग आदि की व्यवस्था रखें।

• आने वाले खिलाड़ियों/ पदाधिकारियों /पर्यटकों को अच्छी सुविधा प्राप्त करें, किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार न करें , जिससे कि क्षेत्र एवं प्रदेश की छवि अच्छी रहे।

• नजदीकी पुलिस थाना/ चौकी, पुलिस अधिकारियों के नम्बर एवं सभी इमरजेन्सी नंबरों की लिस्ट रखें।

• होटलों में लगे CCTV कैमरों के बैकअप हेतु एक्सैस क्लाउड रखें, तथा कुछ कैमरे चिप वाले भी लगायें तथा पार्किंग में भी सीसीटीवी कैमरे लगायें।

• प्रत्येक होटल में बाहर से आने वाले पर्यटकों आदि की रजिस्टर में इन्ट्री करें तथा उनका नाम मोबाईल नम्बर, आदि पूर्ण विवरण अंकित कर स्पष्ट आई प्राप्त करें।

• होटल में निवास करने वाले व्यक्तियों की आईडी का भली-भांति मिलान कर तस्दीक कर लें।

• होटल में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें कि कोई आपराधिक किस्म का व्यक्ति तो नहीं रह रहा है।

• नेशनल गेम्स के दृष्टिगत खिलाड़ियों की सुविधा हेतु Entry/Exit की व्यवस्था,तथा उनकी सुविधा का विशेष ध्यान दें।

• सभी होटल व्यवसायी अपने-अपने होटल के रिशेप्शन पर टैक्सी/टैम्पो आदि परिवहन की रेट लिस्ट लगायें जिससे की बाहर से आने वाले पर्यटक आसानी से आवागमन कर सकें।

• आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु होटल के मुख्य प्रवेश द्वार पर HD क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं।

गोष्ठी में उपस्थित सभी होटल व्यवसायियों को क्रिसमस एवं नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनायें देते हुए उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी।

गोष्ठी के दौरान नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, रोहताश सागर एस0एस0आई0 हल्द्वानी एवं अधिकारी कर्मचारीगण तथा समस्त होटल एसोशिएशन पदाधिकारी एवं व्यवसायी मौजूद रहें।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश