यहां डॉक्टर पर अनुपस्थित रहने व लापरवाही बरतने का आरोप, कुमाऊं आयुक्त ने मामले का लिया संज्ञान

नैनीताल। मण्डलायुक्त दीपक रावत के संज्ञान में आया कि, डॉ. जगदीप सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे है। और डा० जगदीप 10 दिन में एक बार अस्पताल में आते हैं तथा 10 दिन की उपस्थिति, पंजिका में एक साथ हस्ताक्षर करते हैं।

मण्डलायुक्त कुमाऊं द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्व लेते हुए उप जिलाधिकारी कैंची धाम से प्रकरण की जांच करायी गयी। उक्त संबंध में उप जिलाधिकारी कैंचीधाम द्वारा कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया कि डा० जगदीप उपरोक्त के द्वारा रजिस्टर में हस्ताक्षर किये गये हैं, किन्तु 01 सप्ताह से वह अस्पताल में नहीं आ रहे हैं।

इस संबंध में मण्डलायुक्त द्वारा अस्पताल में लगे सी०सी०टी०वी० की फुटेज का परीक्षण किये जाने पर डा० जगदीप सी०सी०टी०वी० में कहीं नहीं दिखे। इस सम्बन्ध में सी०एम०ओ० नैनीताल से पूछे जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल को इसकी कोई जानकारी नहीं होना प्रकाश में आया।

उक्त प्रकरण की सूचना सी०एम०एस० डॉ सतीश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी द्वारा सी०एम०ओ० नैनीताल को नहीं दी गयी। बुधवार 27 अगस्त 2025 को उक्त प्रकरण प्रकाश में आने पर सी०एम०एस० उपरोक्त के द्वारा सूचना सी०एम०ओ० नैनीताल को दी गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को प्रकरण की जानकारी न होने व डा० जगदीप सिंह की अनुपस्थिति के संबंध में तथा सी०एम०एस० के द्वारा उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना न दिये जाने के संबंध में मण्डलायुक्त दीपक रावत द्वारा निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को प्रकरण की जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा जांच में दोषी पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन