जिलाधिकारी के निर्देशन पर प्रतिदिन वार्डवार शिविरों का किया जा रहा आयोजन, लोगों को सरकारी योजनाओं का मौके पर ही दिया जा रहा लाभ

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है, साथ ही इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है।

बुधवार 27 अगस्त को भी नगर निगम के दो वार्डों में जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड संख्या 40 की जनता हेतु रामलीला मैदान ऊंचापुल में तथा वार्ड संख्या 39 की क्षेत्रीय जनता हेतु कालाढूंगी विधायक आवास में जन सुविधा शिविर आयोजित किया गया।

दोनों स्थानों में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता द्वारा अपनी व क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारीयों के सम्मुख रखा गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को सुना गया तथा मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया।

दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट ठीक करने एवं नई लाईट लगाए जाने, राशन कार्ड से नाम हटाए जाने एवं पृथक से अलग राशन कार्ड बनाए जाने, सहित अन्य समस्याएं प्रमुखता से रखी।

शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा क्षेत्रीय जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने की साथ ही मौके पर विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। दोनों वार्डों में आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 39 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित कुल 9 शिकायतों का समाधान किया गया।

पूर्ति विभाग से सम्बंधित कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें प्रथक एवं बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने संबंधित थी, जिनका मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की गई। दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्ड 39 की पार्षद ममता जोशी व वार्ड 40 के पार्षद प्रमोद पंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि गुरुवार 28 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 37 में कालिका मंदिर चोपुला में तथा वार्ड संख्या 38 का शिविर लक्ष्मी गार्डन वेंकेट हॉल में लगाया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर इनका लाभ उठाएं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश