एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस जागरूकता कार्यक्रम चलाकर स्कूली छात्र छात्राओं को कर रही है जागरूक

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने हेतु 16 दिसम्बर से 01 माह का नशा मुक्त अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए है।

उक्त के अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में स्कूल कालेजों में जाकर स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 20/12/2024 को सीओ सिटी नितिन लोहनी द्वारा 79 UK बटालियन काठगोदाम में एनसीसी के छात्र छात्राओं को उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस द्वारा बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में, काठगोदाम पुलिस द्वारा नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में, मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष कमित जोशी के नेतृत्व डिग्री कॉलेज मुक्तेश्वर में, प्रभारी चौकी धानाचूली उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज धारी में, कालाढूंगी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज पोलगढ़ बैलपड़ाव, तथा बेतालघाट पुलिस द्वारा सीएचसी बेतालघाट में स्कूली/कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया।

उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त सभी छात्र/छात्राओं को यातायात, साइबर, आदि के नियमों के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं जागरूक बनने तथा अपने साथ-साथ अपने परिवारजनों तथा आस-पास रहने वाले अन्य नागरिकों को भी जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव तथा इस कारण घटित होने वाली घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही नशा उन्मूलन अभियान में अपनी भागीदारी निभाने तथा आप पास अवैध नशे का कारोबार करने वालों की शिकायत तथा पुलिस सहायता हेतु 112, 1090, तथा 1930 आपात नंबरों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण