हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्रांतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जन सुविधा शिविरों का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 23 अगस्त 2025 (शनिवार) को जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभागीय सेवाओं को जनता तक पहुँचाने की दिशा में आयोजित किए गए।

दिनांक 23 अगस्त 2025 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वार्ड संख्या 45 के पार्षद कार्यालय तथा वार्ड संख्या 46 के अमृता आश्रम, हल्द्वानी में शिविर आयोजित हुआ। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 40 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने तथा विद्युत पोल स्थापित किए जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। पूर्ति विभाग में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें नया राशन कार्ड बनवाने एवं नाम जोड़े जाने संबंधी प्रकरण सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु भी आवेदन प्राप्त हुए।

साथ ही नगर निगम से संबंधित कुल 04 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें मुख्यतः स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की समस्याएँ सम्मिलित थीं। इन शिकायतों का निस्तारण नगर निगम अधिकारियों द्वारा आज सायं तक सही कर दिया जाएगा।

शिविर में सम्मिलित नागरिकों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी एवं जनसहायक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने न केवल प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को सुदृढ़ किया, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी प्रयास भी सिद्ध हुआ।

दिनांक 25, अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 43, सेकेंड हैंड रेस्टोरेंट (नियर जीना भवन, छड़ायल सुयाल) में तथा वार्ड संख्या 44, पार्षद कार्यालय में जन सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश