हल्द्वानी। कल विकासखंड हल्द्वानी मैं आई एफ ए डी दिल्ली की टीम द्वारा विकासखंड हल्द्वानी में एसएचजी ग्रुप की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें एक आउटलेट पहाड़ी स्टोर कटघरिया के पास खुला है। उसका स्थलीय निरीक्षण किया।
तत्पश्चात विकासखंड हल्द्वानी में समूह के कलस्टर की महिलाओं के साथ एक बैठक की गई। जिसमें आई.एफ.ए.डी. द्वारा वित्तीय समावेशन के विषय में टीम द्वारा बताया गया तथा महिलाओं के उत्पाद को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले जाने हेतु प्रेरित किया।तत्पश्चात महिलाओं के उद्योग को बेहतर बनाने के लिए उनसे सुझाव भी प्राप्त किया।
समापन के समय अभिजीत कुमार द्वारा सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा नैनीताल जनपद में चल रही गतिविधियों के बारे में संतुष्टि जाहिर की।
आई.एफ.ए.डी. की टीम में विजय तुली अभिजीत कुमार संपत चित्ती आए थे एवं जनपद स्तर से आर.ई.ए.पी. की टीम के सदस्य अविनाश कुमार एवं हल्द्वानी ब्लॉक की टीम के एनआरएलएम के जानकी दसीला तथा खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर एवं विकासखंड हल्द्वानी के समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।





