मुखानी में हुई सनसनीखेज योग ट्रैनर हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। दिनांक 03/08/25 को वादिनी दीपा मेर पत्नी प्रेम सिंह मेर निवासी हल्दुचौड़ तुलारामपुर थाना लालकुआं जिला नैनीताल ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी कि उनकी पुत्री ज्योति मेर पत्नी कमल सबलानी निवासी जोधपुर राजस्थान जो कि वर्तमान में जे०के० पुरम छोटी मुखानी में आशा पाण्डे के घर में तीसरी मंजील में रहकर अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास मुखानी मे महिला योगा ट्रेनर की जॉब करती थी। वादिनी द्वारा उसकी पुत्री की हत्या का शक सेन्टर के मालिक अजय यदुवंशी व उसके छोटे भाई अभय यदुवंशी (राजा) पर लगाया।

दाखिला तहरीर के मजमून के आधार पर हस्व आदेश थानाध्यक्ष महोदय के थाना हाजा पर मु०अ०सं० 195/25 धारा 103 (1)/3 (5) BNS बनाम अजय यदुवंशी व अभय यदुवंशी (राजा) निवासीगण गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार हाल पता अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, इटड स्कूल के पास मुखानी थाना मुखानी जिला नैनीताल पंजीकृत किया गया ।

पुलिस कार्यवाही-

प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा उपरोक्त घटना के कुशल अनावरण हेतु अधीनस्थों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल व प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में घटित टीमों द्वारा घटना के आस पास व घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर पाया गया कि एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से बाहर निकलता हुआ दिखाया दिया।

जिसकी शिनाख्त अभय कुमार उर्फ राजा पुत्र अरूण कुमार यादव निवासी गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 24 वर्ष हाल पत्ता अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास मुखानी थाना मुखानी के रूप में हुई जिसकी तलाश व सुरागरसी पतारसी/गिरफ्तारी हेतु टीमें अभियुक्त के मूल पते व लोकेशन के आधार पर नेपाल रवाना की गयी। टीमों द्वारा अथक प्रयासों से अभियुक्त को दिनांक 19.08.2025 को नगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि हल्द्वानी में चन्दन डायग्नोसिस के टाप फ्लोर में उसके बड़े भाई का अजय फिटनेस योगा सेन्टर नाम से एकेडमी है जिसे अभियुक्त का बड़ा भाई अजय व अभय चलाते थे योगा सेन्टर में मेनेजमेन्ट के सारे काम अभय देखता था। उक्त सेन्टर में ज्योति मेर भी काम करती थी।

इसी दौरान ज्योति और अजय की बीच अवैध सम्बन्धों के चलते अजय ने अपने भाई अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और उसको अपने घर से निकाल दिया। आक्रोश में आकर अभय ने ज्योति के कमरे में रखे उसके दुपट्टे से पीछे से जाकर गला दबाकर हत्या कर दी तथा हत्या करने के पश्चात अभय टैक्सी से बनबसा तथा वहां से नेपाल चला गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

अभियुक्त अभय कुमार उर्फ राजा पुत्र अरूण कुमार यादव निवासी गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 24 वर्ष

बरामदगी-

अभियुक्त के कब्जे से बरामद हत्या कारित करने हेतु प्रयोग किया गया दुपट्टा ।

नोट:–

उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को ढाई हजार रूपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया गया।

पुलिस टीम-

‘1-‘ उ०नि० दिनेश चन्द्र जोशी (थानाध्यक्ष / विवेचक)’

2-‘ उ०नि० विरेन्द्र चन्द (थाना मुखानी)’

3-‘ उ०नि० बिरेन्द्र सिंह बिष्ट (थाना मुखानी)

4- उ०नि० नरेन्द्र कुमार (थाना मुखानी)

5- उ०नि० हरजीत सिंह (थाना मुखानी)

6- कानि० 900 ना०पु० सुनील आगरी (मुखानी)’

7-‘ कानि० 730 ना०पु० रोहित कुमार (मुखानी)’

8-‘ कानि० 874 ना०पु० सुरेश देवडी (मुखानी)’

9′ कानि० 671 ना०पु० रविन्द्र खाती (मुखानी)

10- कानि० 781 ना०पु० बलवन्त सिंह (मुखानी)’

11-‘ कानि० 857 ना०पु० धीरज सुगड़ा (मुखानी)’

12-‘कानि० 125 ना०पु० शंकर सिंह (मुखानी)’

13-‘ कानि० राजेश (एसओजी)

14- कानि० अरविन्द (एसओजी)

15- कानि0 532 ना०पु० अनूप तिवारी (मुखानी)

16- कानि० 865 ना०पु० प्रवीण सिंह (मुखानी)

17- म०कानि० 870 ना०पु० गंगा मठपाल (मुखानी)

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन