गौलापार अमित हत्याकांड का चौथे दिन भी नहीं हुआ खुलासा

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पश्चिम खेड़ा गांव में 11 वर्षीय बालक अमित मौर्या की निर्मम हत्या को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मृतक के सिर और हाथ की बरामदगी नहीं कर सकी है। इस बीच परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर बेचैन हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा घटनास्थल का निरीक्षण कर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल, एक ही परिवार के चार सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना के दूसरे दिन, पुलिस ने आरोपियों के घर के पास एक खेत में खुदाई कर बालक का धड़ प्लास्टिक के कट्टे में दफन मिला, लेकिन सिर और हाथ अब तक गायब हैं।

बयान बदल रहे हैं आरोपी-

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में सहयोग नहीं मिल रहा। बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस की जांच बाधित हो रही है। सिर और हाथ की बरामदगी के लिए गुरुवार को डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।मृतक के पिता खूब करण का आरोप है कि जिस दिन बालक की हत्या हुई, उस दिन आरोपी पक्ष के घर में पूजा-पाठ हो रहा था, जिससे नरबलि की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या किसी तंत्र क्रिया के तहत की गई है। पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रख रही है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा, “पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। शव के गायब अंगों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।”

घटना की पृष्ठभूमि गौरतलब है कि सोमवार को लापता हुआ अमित मौर्या मंगलवार को एक खेत में गड्ढे से बरामद हुआ था। शव प्लास्टिक के बोरे में बंद कर दफनाया गया था। मृतक बालक का परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में गौलापार में बटाई पर खेती करता है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन