नैनीताल और हल्द्वानी में आयोजित 02 दिवसीय कार्यशाला में 208 पुलिस कर्मी हुए लाभान्वित

हल्द्वानी। आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल के प्रयासों से पहल “मिशन संवाद” को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने और तनावपूर्ण दिनचर्या से निपटने के लिए 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03.08.2025 को पुलिस लाइन नैनीताल और आज 04.08.2025 को मीटिंग हॉल हल्द्वानी में किया गया।

कार्यशाला में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं द्वारा पुलिस कर्मियों से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर संवाद स्थापित किया गया।मिशन संवाद के अंतर्गत “तनाव से नहीं, संवाद से होगी जीत” की थीम को सार्थकता प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यशाला के माध्यम से मनोचिकित्सक टीम में आरती संखला एवं सिद्धार्थ दास द्वारा पुलिस कर्मियों को संवाद ऐप के बारे में जानकारी दी गई। सभी को मानसिक तनाव से मुक्त रहने के उपाय और प्रत्येक दिनचर्या में अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस कर्मियों को भागदौड़ भरी दिनचर्या के दौरान किसी भी कारणवश उत्पन्न होने वाले तनाव को दूर करने के लिए अपने परिजनों, सहकर्मी और मित्रो से वार्ता करने की बात कही गई। मानसिक तनाव के समाधान अथवा उचित काउंसलिंग हेतु संवाद ऐप में उपलब्ध एक्सपर्ट काउंसलरों से संवाद स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। हल्द्वानी मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यशाला के माध्यम से लगभग 88 पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय कार्यशाला में 208 पुलिस कर्मी लाभान्वित हुए।

कार्यशाला में सुनीता कुंवर प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, परिक्षेत्रीय कार्यालय, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी की शाखाओं, डे हवालात हल्द्वानी और हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी एवं काठगोदाम थानों में नियुक्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश