कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। कारगिल विजय दिवस “शौर्य दिवस” जनपद नैनीताल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक स्थल हल्द्वानी में हुआ, जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा सम्मान गारद प्रस्तुत किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत एम.बी.पी.जी. कॉलेज सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा खेल विभाग द्वारा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं।

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों एवं अशक्त सैनिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उमा देवी (पत्नी, सिपाही शहीद मोहन सिंह), योगेश चन्द्र जोशी (भाई, शहीद मोहन चन्द्र जोशी), युद्ध दिव्यांग सैनिक नायक कैलाश चन्द एवं सिपाही कृष्ण बहादुर राणा को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक सुमित हृदयेश, महापौर गजराज सिंह, उपाध्यक्ष एनएचएम सुरेश भट्ट, सैन्य अधिकारी मेजर जनरल इन्द्रजीत सिंह बोरा, कर्नल सुरेश चन्द्र जोशी (शौर्य चक्र, सेना मेडल), ले. कर्नल बी.डी. काण्डपाल, ले. कर्नल बी.एस. रौतेला, कर्नल ज्ञान चन्द्र, कर्नल पी.एस. ज्याला, कर्नल रमेश सिंह सहित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा (आईपीएस), अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह एवं एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, पूर्व सैनिक आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश