SSP नैनीताल के सख्त निर्देश पर नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही जारी

हल्द्वानी। जनपद में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार तथा अपराध/नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में दिनांक 25 जुलाई 2025 को अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा गोला बायपास रोड स्थित प्रथम यात्री विश्राम गृह के पास चैकिंग के दौरान एक वाहन ऑटो संख्या UK 04 TB 0604 को रोका गया। तलाशी लेने पर ऑटो में 8 पेटी (कुल 384 टेट्रा पैक) माल्टा फ्लेवर देशी शराब बरामद की गई, जिसे तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था।

अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त- सौरभ आर्य पिता का नाम नरेश कुमार निवासी नवारखेड़ा गौलापार, काठगोदाम, जनपद नैनीताल

बरामदगी-

8 पेटी (कुल 384 टेट्रा पैक) माल्टा फ्लेवर देशी शराब

पुलिस टीम-

उप निरीक्षक मनोज यादव

कांस्टेबल सुनील कुमार

कांस्टेबल मो0 यासीन

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश