अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने हल्द्वानी व कोटाबाग में पंचायत निर्वाचन हेतु बनाए गए स्ट्रॉंग रूम और मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों की समीक्षा के लिए एच.एन. इंटर कॉलेज, रामपुर रोड हल्द्वानी में विकास खण्ड हल्द्वानी के पंचायत निर्वाचन की मतगणना हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डिस्ट्रिब्यूशन प्रक्रिया में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। सीसी टी वी कैमरे पर्याप्त संख्या में हों। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं कल तक चाक-चौबंद कर ली जाएं।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी दी कि विकास खण्ड हल्द्वानी की सभी मतदान पार्टियाँ 27 जुलाई 2025 की प्रातः मतदेय स्थल को रवाना होंगी। मतदान उपरांत मतपेटियां सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसके बाद 31 जुलाई 2025 को मतगणना संपन्न होगी, जिस हेतु 28 टेबल लगाई गई है।

इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी ने आज त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में विकास खण्ड कोटाबाग हेतु बनाए गए मतगणना स्थल एवं स्ट्रॉंग रूम का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरिक्षण के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी,निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश