ओखलकांडा, बेतालघाट, रामगढ़ एवं धारी में सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ कर मतदान स्थलों को किया रवाना

हल्द्वानी। दिनांक 24.07.2025 को जिले के रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट एवं धारी विकासखंड के विभिन्न मतदान स्थलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा ब्लॉक ओखलकांड़ा में, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी (नोडल अधिकारी निर्वाचन) द्वारा बेतालघाट, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं द्वारा रामगढ़ एवं नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा धारी में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग में मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–सभी सुरक्षाकर्मी निर्वाचन पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जाएंगे।

मतदान दिवस पर संपूर्ण मतदान परिसरों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 बी0एन0एस0एस0 लागू रहेगी। मतदान स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखें, मतदाताओं को लुभाने वाले किसी प्रकार के कृत्य होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएं। मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे। मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। मतदान स्थल पर बस्ता/ बूथ लगाने हेतु पीठासीन की अनुमति आवश्यक है। सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेंट के साथ किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल न हों।

सभी सुरक्षा कर्मी निर्वाचन ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करें। अनुशासन का पालन करते हुए सूझबूझ व शालीनता के साथ ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। निर्वाचन ड्यूटी में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन न करें।

मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को भी प्रवेश न करने दें। मतदान स्थलों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा मतदान प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर तत्काल जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस/प्रशासन के प्राधिकारियों को सूचित करेंगे।

मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट के दृष्टिगत सभी सुरक्षा पार्टियां सतर्कता से ड्यूटी करें, अपने साथ बरसाती अवश्य लेकर जाएं। सभी सुरक्षा कर्मियों को निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण निर्वाचन की शुभकामनाएं देकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु रवाना किया गया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश