मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 20 जुलाई, 2025 को रेड अलर्ट एवं दिनांक 21 और 22 जुलाई, 2025 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वि/रा), नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2025 को जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा/तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत रेड अलर्ट की चेतावनी दी है।

इसके अतिरिक्त दिनांक 21 और 22 जुलाई, 2025 को जनपद के कतिपय स्थान में अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा/अति तीव्र वर्षा होने की संभावना की दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। इसके दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को नियंत्रित करने और आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित तहसील, आपदा कंट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से क्षति सूचना को तत्काल आदान-प्रदान हेतु निर्देशित किया।

आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली अंतर्गत नामित समस्त जनपद/तहसील स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारी एवं अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में एनएच,पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी तत्काल मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।

समस्त चौकी/थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट आदि सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे। इस अवधि में अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल बंद/स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। भूस्खलन संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों को उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे।

किसी भी प्रकार की आपदा सूचना DEOC/जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्षा के फोन नंबर 05942-231178/79/81 या टोल फ्री नंबर 1077 एवं SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0135-2710334 या 2710335 इसके अतिरिक्त 9058441404 या 8218867005 पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं।

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश