अवैध गतिविधियों में संलिप्त 06 व्यक्तियों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 303 पाउच व 158 पव्वे अवैध शराब बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना/चौकी व SOG प्रभारी को निर्देशित किया गया है। अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली हल्द्वानी-

एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अनमोल टेंट हाउस राजपुरा से विक्की कश्यप पुत्र गंगा प्रसाद निवासी राजपुरा को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बॉडी करते मौके से सट्टा नोटबुक 01 अदद मय कार्बन, 04 सट्टा पर्चियां, एक कैल्कुलेटर, 03 पैन व सट्टा नगदी 9200/-रू0 बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

1- प्रभारी एसओजी श्री संजीत राठौर

2- का0 सन्तोष

3- का0 अरविंद

4- का0 राजेश बिष्ट

एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ एवं चौकी प्रभारी भौटियापडाव अनिल कुमार द्वारा चैकिंग के दौरान माहेश्वरी टैन्ट हाउस, धोबीघाट राजपुरा हल्द्वानी के पास मोहन लाल आर्या पुत्र स्व0 चमन लाल आर्या निवासी लाईन नं0- 03 प्राईमरी स्कूल के सामने राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 42 वर्ष द्वारा टेन्ट के अन्दर लोगों को शराब पिलाना तथा मौके से 11 पव्वे Mcdowells No. 1 Whisky के सील पैक, 01 पव्वा खुला हुआ आधा भरा, 01 पव्वा 8 PM gold Whisky का सील पैक व 01 पव्वा खुला हुआ आधा भरा तथा 19 माल्टा मसालेदार देशी शराब (ट्रैटा पैक) व 03 कांच के गिलास बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना बनभूलपुरा-

इसी क्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा जवाहरनगर टनकपुर रोड, बनभूलपुरा क्षेत्र से अभियुक्त निक्की पुत्र राजेन्द्र, निवासी जवाहरनगर, टनकपुर रोड, हल्द्वानी (उम्र-27 वर्ष) को 96 पाउच फ्रूटीनुमा माल्टा/अंगूरी मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

1. कानि0 हरीश रावत

2. कानि0 मो0 अतहर

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ललित उर्फ चुन्ना पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को शराब की तस्करी करते हुऐ वहद् नेपाली गली जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा से 96 पव्वे टेट्रा देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

1- कानि0 सुनील कुमार

2-कानि0 दिलशाद अहमद

कोतवाली रामनगर-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभि0 जीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह नि0 इटव्वा बाजपुर उ0सिह नगर को कुल 92 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम –

का0 जसवीर सिंह

कानि0 विपिन शर्मा

कोतवाली भवाली-खैरना चौकी इंचार्ज निरीक्षक प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भौर्या बैंड खैरना के पास विनोद कुमार पुत्र पनी राम निवासी गंगोरी सुयालबाड़ी भवाली के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश