नैनीताल पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति का हजारों की नकदी और दस्तावेजों से भरा खोया हुआ बैग ढूंढकर वापस लौटाया, बुजुर्ग ने जताया आभार

हल्द्वानी। आज हल्द्वानी कोतवाली में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आकर बताया कि हल्द्वानी में डिग्री कॉलेज के पास टेंपो से उतरे समय उनका बैग(झोला) कहीं गिर गया। बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपने झोले में 21 हजार रुपए और आवश्यक दस्तावेज होना बताया।

तत्समय मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल इसरार नबी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी द्वारा तत्काल सीसीटीवी कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल महेंद्र के सहयोग से बुजुर्ग द्वारा बताए गए सभी संभावित स्थलों के पास स्थित सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी के अवलोकन में आया कि बुजुर्ग का झोला डिग्री कॉलेज के पास गिर गया था और बारिश के कारण रोड के किनारे बहते हुए पानी में आगे पेट्रोल पंप के पास कहीं फंस गया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने बुजुर्ग का खोया हुआ झोला ढूंढ निकाला और बुजुर्ग व्यक्ति को सुपुर्द किया।

झोले में व्यक्ति की धनराशि और सभी दस्तावेज यथावत मिले। बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पहचान CISF के रिटायर्ड डीआईजी होना बताई और झोला वापस मिलने पर नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश