काठगोदाम पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, कुल 103 पाउच/पव्वे मसालेदार देशी शराब बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाने एवं तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र SP सिटी हल्द्वानी व नितिन लोहनी CO हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पहला मामला-

पुलिस टीम द्वारा नेपाली बस्ती को जाने वाली पुलिया, काठगोदाम से कुंवर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी: बागजाला, नेपाली बस्ती, गोलापार, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के कब्जे से 51 पाउच माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरुद्ध मुकदमा 79/2025, धारा: 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

1. कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह

2. कांस्टेबल प्रेम प्रकाश

दूसरा मामला-

पुलिस टीम द्वारा टीनशेड के पास खाली प्लॉट, काठगोदाम से सुरेश बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी: गोकुल नगर, टीनशेड, नैनीताल के कब्जे से 52 पव्वे किन्नू मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध मुकदमा संख्या: 80/2025 धारा: 60 Excise Act पंजीकृत किया है।

पुलिस टीम-

1. कांस्टेबल भानु प्रताप

2. कांस्टेबल अशोक रावत

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश