बनभूलपुरा पुलिस ने 4 हुड़दंगबाजों को लिया हिरासत, वाहन किया सीज

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक रेलवे फाटक, बनभूलपुरा के पास सार्वजनिक स्थान पर फाटक बंद होने के दौरान शराब पीते हुए आपस में झगड़ा-मारपीट कर रहे थे। इस अव्यवस्थित कृत्य से सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हुई। इस वायरल वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संज्ञान लेते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा तत्परता दिखाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान कर 04 युवकों1. रोहित बिष्ट, निवासी नवाबी रोड, 2. क्षितिज सिंह, निवासी नवाबी रोड, 3. अमित, निवासी बिटोरिया, 4. दिलशाद, निवासी बागजाला, गोलापार को हिरासत में लिया गया। साथ ही मौके पर उपयोग की गई दोनों मोटरसाइकिलें, UK-04 AG 0164, UK-04 AJ 6237 को कब्जे में लेकर सीज किया गया।

उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही कर जुर्माना जमा करवाया गया। जनपद नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की अराजकता करने से बचें, अन्यथा क़ानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश