टिहरी। टिहरी जिले के अंतर्गत ऋषिकेश गंगोत्री राष्टीय राजमार्ग के जाजल-फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा,यह ट्रक ऋषिकेश से चम्बा की ओर आ रहा था।
2-3 लोग ट्रक के नीचे दबे होने की संभावना। जेसीबी से ट्रक को सीधा करने की कोशिश की जा रही है। 15 घायलों को एम्बुलेंस से नरेंद्रनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट भेजा गया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 15 में से एक यात्री की मौत हो गई है, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के बीच में कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया, वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे कांवड़ यात्री,चार गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।








