नैनीताल। हाईकोर्ट ने चुनाव पर लगी रोक को हटाने के बाद शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें अब 24 और 28 जुलाई को मतदान होगा तथा 31 जुलाई को मतगणना होगी जबकि पूर्व में 10 व 15 जुलाई को मतदान होना था। आरक्षण से संबंधित नियमावली हाई कोर्ट में आने के बाद चुनाव पर रोक लगा दी गई थी लेकिन बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट ने चुनाव से रोक हटा दी थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है।
बता दें कि चुनाव दो अलग अलग दिन संपन्न होगी जो कि 24 जुलाई व 28 जुलाई को होगी और 31 जुलाई को मतगणना होगी।





