लालकुआं पुलिस को 2 चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, नशे की लत में डूबे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में लालकुआ पुलिस ने 2 अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 24/02/2025 को वादी बसन्ती देवी निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता व 29/04/2025 को वादी हीरा सिंह शाही निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता लालकुआँ क्षेत्र से 2 अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें अज्ञात चोर द्वारा घरों से सोने के आभूषण (मंगलसूत्र, झुमके, नथ, मांगटीका आदि) चोरी कर लिये गये थे।

दोनों घटनाओं में कोतवाली लालकुआँ में मुकदमे क्रमशः FIR No. 47/25 एवं FIR No. 94/25 के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना चौकी बिन्दुखत्ता प्रभारी उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह को सौंपी गई।

उपरोक्त मामले में प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा शीघ्र अनावरण के कड़े निर्देश दिए गए थे। अनुपालन में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ दिनेश फर्त्याल द्वारा पुलिस टीम गठित की गईं।

पुलिस टीम द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया एवं 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।

इसी क्रम में दिनांक 23/06/2025 को अथक प्रयास के उपरांत अभियुक्त बादल गौसाई उम्र- 20 वर्ष पुत्र स्व0 पप्पू गौसाई निवासी- तिवारी कालोनी, लालकुआँ को शमशान घाट के पास मैन हाईवे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी का माल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने इंजेक्शन के नशे का आदी होना स्वीकारते हुए, नशे की पूर्ति के लिये ही चोरी करना स्वीकार किया।

अभियुक्त पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

बरामद माल विवरण-

FIR No- 94/25 – धारा 305(A)/331(3)/317(2) BNS के अंतर्गत 02 अदद पीली धातु के मंगलसूत्र 01 अदद पीली धातु का मांगटीका

FIR No- 47/25 – धारा 305(A)/317(2) BNS के अंतर्गत 1 अदद पीली धातु की नथ 01 जोड़ी पीली धातु के झुमके

पूर्व आपराधिक इतिहास अभियुक्त (बादल गौसाई)-

1. FIR No- 321/19, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम – थाना हल्द्वानी

2. FIR No- 231/20, धारा 457/380/411 IPC – थाना लालकुआँ

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता

2. कानि0 विरेंद्र रौतेला

3. कानि0 दयालनाथ

4. कांस्टेबल दिलीप कुमार

5. कांस्टेबल आनंदपुरी

6. कांस्टेबल तरुण मेहता

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन