“ऑपरेशन रोमियो” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 261 लोगों पर पुलिस ने की कार्यवाही,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 367 वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन रोमियो” अभियान विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना, तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

उक्त अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2025 को एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी क्षेत्र में तथा एसपी क्राईम/ यातायात जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल क्षेत्र में ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सभी थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए,असामाजिक तत्वों, पब्लिक पब्लिक प्लेस पर शराब का सेवन, हुड़दंग, और छींटाकसी जैसी घटनाओं से आम जनता, खासकर महिलाएं और बुजुर्गों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 261 अराजक तत्वों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर संयोजन शुल्क 27500.00 रूपये, जमा कराया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 367 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 109500.00 रुपये संयोजन शुल्क जमा किया गया तथा 16 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील-

कहा कि सुरक्षित समाज शांतिपूर्ण वातावरण और उचित कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। तथा आम जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और यदि वे किसी भी अपराध या अशांति के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन