पूर्व छात्र संघ उपसचिव करन अरोड़ा निकला क्रिप्टोकरंसी के नाम पर साइबर ठगी का मास्टरमाइंड, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी रमेश चंद्र का चालू खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम जमा कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड एमबीपीजी कॉलेज का छात्रसंघ का पूर्व उपसचिव करन अरोड़ा निकला। उसने दुबई में बैठे अपने भाई के साथ मिलकर यह खेल रचा। रमेश के खाते में 1.20 करोड़ का लेनदेन हुआ तो बात खुली। बनभूलपुरा थाने की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।

सरगना छात्र नेता करन अपने साथियों की मदद से बैंकों में चालू खाता खुलवाने का काम करता है। खाता खुलवाने के क्रम में ही रमेश चंद्र को भी इसने मोहरा बनाया। अन्य जगहों से धोखाधड़ी की रकम इन खातों में डाली जाने लगी। जब रमेश चंद्र को भी इस खाते से कमाई होने लगी तो उसे लगा कि क्रिप्टोकरेंसी की आय है।

जब नोएडा पुलिस खातों से गायब धनराशि की जांच करते करते रमेशचंद्र के खाते तक पहुंची तो बनभूलपुरा थाना में पूरी कहानी सामने आ गई। पिछले दिनों घंटों तक चली पूछताछ में रमेश ने पूरी कहानी बताई। एक बड़े गिरोह का सच सामने आया। इस गिरोह का संचालन करने वाला करन अरोड़ा और दुबई में बैठे दो लोग इस गिरोह सबसे बड़े जालसाज निकले।

उधर मुकदमा दर्ज करने के बाद बनभूलपुरा थाने की पुलिस अब करन अरोड़ा के साथ ही उसके भाई प्रियांश और उन सभी 12 लोगों की तलाश में जुट गई, जिन्होंने साइबर ठगों के लिए स्थानीय स्तर पर सबसे बड़े गिरोह को संचालित कर रखा है।

नीरज भाकुनी थाना प्रभारी बनभूलपुरा ने बताया कि जिन 12 युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, वे गिरोह का संचालन करते हैं। विवेचना में यह भी देखा जा रहा है कि इन्होंने और कितने चालू खाता खुलवाए हैं। इन सबकी गिरफ्तारी के लिए टीम लग गई है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा कि इन्होंने कितने अन्य लोगों को धोखे से अपने जाल में शामिल कर लिया।

मंगलपड़ाव सावित्री कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र बनभूलपुरा के एमएस बेकर्स पर 15 साल से कर्मचारी थे। कुछ माह बेकरी मालिक साजिद निवासी लाइन नंबर 17 ने क्रिप्टोकरेंसी में काम करने का झांसा रमेश चंद्र को दिया। साजिद ने ही हल्द्वानी निवासी व एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व उपसचिव करन अरोड़ा से मिलवाया। करन का भाई प्रियांशु दुबई में क्रिप्टोकरेंसी के खेल का मास्टर माना जाता था।

क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में करन अरोड़ा, उसका भाई प्रियांशु, बेकरी मालिक साजिद, अनस, हसनान, कैफ, रमीज, सिकंदर हुसैन, यूसुफ, वाजिद, मोनिस और नितिन अटवाल मिलकर साइबर ठगी का बड़ा गिरोह चलाते हैं।

पुलिस ने रमेश की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) और 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन