काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लाश मिलने से हड़कंप, 108 किमी सफर कर उत्तराखंड पहुंचा लाश, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक लाश मिलने से हड़प्पा पहुंच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त बरेली पोस्ट आफिस में तैनात कर्मचारी 37 वर्षीय भानु प्रताप के रूप में हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि भानु प्रताप बरेली से ट्रेन पर चढ़ने के दौरान जहर खाया है जिससे उसकी मौत हुई है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

काठगोदाम जीआरपी पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर बरेली निवासी 37 वर्षीय भानु प्रताप बरेली पोस्ट आफिस में तैनात थे। काठगोदाम पहुंचे परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले भानु सड़क हादसे का शिकार हो गए थे तब एक पैर काटना पड़ा एक महीने से वह मानसिक तनाव में थे और काम पर नहीं जा रहे थे। अक्सर वह ट्रेन में बैठकर कहीं के लिए भी निकल पड़ते थे।

जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम देरी से पहुंची। रूटीन चेकिंग के दौरान टीम ने ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक व्यक्ति को बेसुध पाया। अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तलाशी में जेब से आधार कार्ड, सल्फास का डिब्बा व मोबाइल फोन मिला है संभावना जताई जा रही है कि मृतक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किया होगा।

सूचना पर बुधवार को परिवार वाले हल्द्वानी पहुंचे जहां परिवार वालों ने बताया कि भानु प्रताप वह हर बार ट्रेन में जाता था। शव बरेली से काठगोदाम तक 108 किलोमीटर तक सफर करता रहा लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं गई। ऐसे में ट्रेन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं फिलहाल जीआरपी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जहर खाने या नहीं खाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण