बनभूलपुरा, लालकुआ व भवाली क्षेत्र में 534 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन, 11 भवन स्वामियों पर हुई कार्यवाही

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सम्पूर्ण ज़िले में लगातार एक संगठित और व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

सभी फड़, रेहड़ी, दुकानदार, किरायेदार, घरेलू कामगार, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस टीमों के साथ-साथ SSB, PAC, पुलिस टीम, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा द्वारा स्वयं गली-मोहल्लों में जाकर सत्यापन की निगरानी की जा रही है। अब तक सैकड़ों लोगों का सत्यापन हो चुका है।

आज दिनांक 23/05/ 2025 को लालकुआं एवं भवाली क्षेत्र के अतिरिक्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, मुखानी, काठगोदाम एवं पुलिस टीम ने मिलकर जवाहर नगर क्षेत्र अंतर्गत वृहत सत्यापन अभियान चलाया गया।

थाना वनभूपुरा क्षेत्र में की गई कार्यवाही-

  • 300 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
  • 88 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई जुर्माना- 22000 रुपया
  • 08 भवन स्वामियों पर रु 10, 000-रु 10,000 के कोर्ट चालान (कुल रु 80,000 का जुर्माना)

थाना लालकुआं क्षेत्र में की गई कार्यवाही-

  • 32 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
  • 08 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई जुर्माना- 2250 रुपये
  • 01 भवन स्वामी पर 10,000 रूपये का कोर्ट चालान
  • कोतवाली भवाली क्षेत्र में की गई कार्यवाही-
  • 202 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
  • 02 भवन स्वामियों पर रु 10, 000-रु 10,000 के कोर्ट चालान
  • 69 के विरुद्ध सत्यापन न करने पर 81 के अंतर्गत कार्यवाही, जुर्माना-17250 रुपये

कुल कार्यवाही का विवरण-

  • कुल सत्यापित व्यक्ति – 534
  • सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 165 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत, जुर्माना- 41,500 रुपया)
  • कुल भवन स्वामी चालान 11 व्यक्तियों पर
  • कुल जुर्माना – ₹1,10,000/-

इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से संदिग्ध स्थानों की गहनता से लगातार तलाशी ली जा रही है।

नैनीताल पुलिस की अपील-

जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण