अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा, 50 लाख की फिरौती हेतु की गई साजिश का पर्दाफाश

हल्द्वानी। दिनांक 07/05/25 को वादी गिरीश चन्द्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी गली न01 मुखानी नैनीताल की लिखित तहरीर कि कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी के पुत्र तुषार लोहनी उम्र 27 वर्ष का अपरहण कर फरीदाबाद ले जाना व उसके साथ मार पीट करने व गाली गलौज करने सम्बन्धित तहरीर दी गई जिसके आधार पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 113/25 धारा 137(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट के सुपुर्द की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के कुशल अनावरण हेतू पुलिस टीम गठित किए जाने हेतु एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को निर्देशित किया गया। अप निर्देश के अनुपालन में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष गिरफ्तारी टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व लोकेशन के आधार पर बांदा शहर मे जाकर अभि० गणो कपिल व आलोक तिवारी के पते तस्दीक कर घटना मे सम्मिलित मुन्ना कुरैशी निवासी तावडू हरियाणा, दयाशंकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप तिवारी निवासी महखोर कोतवाली देहात जनपद बांदा व अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर व विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे लाते हुये अभियोग मे धारा 140(2)/190/61(2) बी.एन.एस की वृद्धि करते हुये तुषार लोहनी को अत्तरा शहर बांदा से दिनाँक 11/05/2025 को बरामद किया गया।

दिनांक 19/05/25 को अभियुक्तगणो के घर मे दविश देकर 3 अभि० गणो को उनके घरो के गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है।

अभियुक्तगणो के पूछताछ पर बताया गया कि आलोक तिवारी से 50 लाख के लेन देन होने के कारण अभियुक्त गणो द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था, जिसके लिये आलोक तिवारी द्वारा कृपालपुर इटावा मे शादी के दौरान अंकुश व विनय से मुलाकात कर तथा एक पुराने परिचित मुन्ना कुरैशी के साथ मिलकर एक उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाकर दिनांक 06/05/25 को बावर्ची रेस्टोरेन्ट कालाढूंगी रोड से अपरहण कर बांदा व चित्रकूट मे अगल अलग तिथि मे अलग अलग स्थानो पर रखकर 50 लाख रूपये की मांग की।

गिरफ्तारी-

1- दयाशंकर तिवारी पुत्र स्व रामप्रताप तिवारी निवासी ग्राम महोखरं कोतवाली देहात जनपद बांदा हाल पता होटल गुरूदेव के पास सिविल लाईन्स कोतवाली नगर जनपद बांदा उम्र 61 वर्ष।

2- अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा उ0 प्र0 उम्र- 21 वर्ष।

3- विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा उ0 प्र0उम्र-24 वर्ष।

पुलिस टीम-

1-उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी

2- उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द्र प्रभारी आर.टी.ओ.

3- उ0नि0 हरजीत राणा

4- उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट

5- कानि0 बलवंत बिष्ट मुखानी

6- कानि0 रविन्द्र खाती मुखानी

7- कानि0 चन्दन सिंह नेगी एसओजी

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण