नैनीताल में भूमिया मंदिर से घंटी चोरी करने वाला गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से 9 घंटियां बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाने के सख्त निर्देशों के क्रम में लगातार त्वरित और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नैनीताल प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा द्वारा गठित पुलिस टीम ने चैकिंग/गश्त के दौरान मंदिर में चोरी कर रहे एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

दिनांक 16.05.2025 को रात्रि 10:58 बजे उ0नि0 श्याम सिंह बोरा मय पुलिस टीम द्वारा भूमियाधार स्थित भूमिया मंदिर से घंटियां चोरी करते हुए अजय कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी मल्ला भूमियाधार थाना तल्लीताल को पकड़ा गया। अभियुक्त के पास से 9 घंटियां व 1 घंटी का टुकड़ा बरामद किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने शराब के नशे की लत को चोरी का कारण बताया। उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेजा गया है।

गिरफ्तारी टीम-

• उ0नि0 श्याम सिंह बोरा

• का0 मलकित सिंह

• का0 पदम सिंह

• का0 दीपक जोशी।

नैनीताल पुलिस का संदेश-

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही लगातार जारी है। धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण