कुमाऊं कमिश्नर की लैंड फ्रॉड पर सख्त कार्यवाही, जमीन खरीदने वालों के लिए के लिए निकाला समाधान

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित स्टेट सर्किट हाउस में मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुमाऊं की आईजी रिद्धिम अग्रवाल, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अल्मोड़ा और चंपावत के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अब तक लैंड फ्रॉड के 86 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 29 मामलों में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि ये मामले पिछले कई महीनों से लंबित थे और लैंड फ्रॉड समिति के समक्ष विचाराधीन थे। विस्तृत चर्चा के बाद इन पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

एक गंभीर मामला श्री कैंची धाम क्षेत्र की तहसील के अंतर्गत बस गांव में सामने आया है, जहां मृतकों के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर ज़मीन बेची गई। जैसे ही यह मामला कमिश्नर के संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल प्रभाव से दाखिल खारिज की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। कमिश्नर ने कहा कि इस फर्जीवाड़े में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कमिश्नर दीपक रावत ने ज़मीन खरीदने वालों के लिए एक नई व्यवस्था की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति ज़मीन खरीदने से पहले तहसील में आवेदन कर जमीन की तस्दीक करा सकेगा। यह तस्दीक पटवारी द्वारा की जाएगी, जिससे ज़मीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी खरीदार को प्राप्त हो जाएगी और धोखाधड़ी की संभावना खत्म होगी। यह व्यवस्था कुमाऊं मंडल की सभी तहसीलों में लागू करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन