एसएसपी का अराजकतत्वों पर सख्त कदम, 278 का किया सत्यापन 07 मकान मालिकों एवं 328 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन रोमियो” अभियान विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

ऑपरेशन रोमियो-

असामाजिक तत्वों द्वारा पब्लिक प्लेसों पर शराब सेवन, हुड़दंग, और छीटाकशी जैसी घटनाओं से आम जनता, खासकर महिलाएं और बुजुर्गों की इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए, एसएसपी मीणा ने “ऑपरेशन रोमियो” के तहत सभी पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

दिनाँक- 09 मई 2025 को, एसपी नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों नेHNइंटर कॉलेज, सतपाल पेट्रोल पंप, भोटिया पड़ाव, पुरानी आईटीआई, बरेली रोड आदि तथा रामनगर में ट्रांसपोर्ट नगर, गर्जिया, गूलर घाटी, भवानीगंज, हनुमानगड़ी, एसबीआई रोड, रामनगर क्षेत्र सहित सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर “ऑपरेशन रोमियो” के तहत बड़ी कार्यवाही की गई।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 206 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 52, 250 रुपये का जुर्माना जमा गया।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 328 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 88,500 रुपये जमा करवाया गया।

सत्यापन अभियान में कार्यवाही-

जनपद में जगह-जगह सत्यापन अभियान चलाकर पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाही की गई।

● 278 लोगों का सत्यापन किया गया।

● 61 लोगो के विरुद्ध सत्यापन न करे जाने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

● 07 मकान मालिकों के विरुद्ध किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार रुपये के कोर्ट चालान किये गए।

एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील-

कहा “हमारी प्राथमिकता है कि हमारा समाज सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

घरेलू नौकरों, मजदूरों, किराएदारों का सत्यापन अवश्य कराएं-

आम जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और यदि वे किसी भी अपराध या अशांति के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।

विशेष रूप से युवाओं से भी अपील है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अव्यवस्था का हिस्सा न बनें।”

सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन