4 मई से आंचल के 1 लीटर के दूध में होगी 2 रूपये की बढ़ोतरी

लालकुआं। लालकुआ नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल दूध के दामों में वृद्धि की है। मदर डेयरी व अमूल डेयरी द्वारा पिछले दिनों दुग्ध की दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी आंचल बाजार दरों में वृद्धि की है। उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध आंचल दूध दरो में 4 मई से प्रति लीटर 2 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई।

बढ़े दामों के अनुसार 66 रूपये का स्टैंडर्ड दूध अब ग्राहकों को 68 रूपये में मिलेगा तथा आधा लीटर वाला दूध का पैकेट 29 रूपये वाला 30 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा गाय के दूध पर भी 2 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। तथा घी के दामों में 20 रुपए प्रतिलीटर , 10 रूपये खोया एवं मक्खन में 20 रूपये की वृद्धि की गई है।

नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया बाजारों में मदर डेयरी और अमूल के दूध के बढ़े कीमत के बाद आंचल दूध के दाम में वृद्धि की गई है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष बोरा ने बताया लालकुआं आंचल डेरी में अति आधुनिक नई तकनीकी से नए दूध प्लांट की स्थापना की जा रही है, जहां प्लांट की कैपेसिटी रोजाना एक लाख 50 हजार लीटर से अधिक दूध पैकेजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

उत्तराखंड सरकार का अपना ब्रांड आंचल दूध है जिसकी पूरे प्रदेश में अधिक डिमांड है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ द्वारा रोजाना एक लाख लीटर से अधिक का बाजारों में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की खपत की जाती है। तथा जनपद नैनीताल की दुग्ध समितियों से रोजाना 1 लाख 35 हजार लीटर दूध दुग्ध संघ में आता है ऐसे में दूध के दामों में वृद्धि से दुग्ध उत्पादकों को भी फायदा मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के खपत बढ़ोत्तरी के कारण राष्ट्रीय स्तर के सभी कंपनियों ने दूध के दामों में वृद्धि की है नैनीताल दुग्ध संघ प्रदेश का अग्रणीय दुग्ध संघ है जिस कारण प्रदेश में दुग्ध उत्पादकों को सबसे अधिक दूध मूल्य भुगतान किया जाता है।

दुग्ध मंत्री बोरा ने बताया कि दुग्ध उत्पादको के आर्थिक हितों को देखते हुए शीघ्र ही उत्पादको के आर्थिक हितों में दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा निर्देशन में कई बड़े निर्णय लिए जाने है जिसमें दूध खरीद मूल्य वृद्धि भी सम्मिलित है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन